SSK - Saras Suraksha Kawach
1 - यह बीमा उन दुग्ध उत्पादक सदस्यों के लिए है जो दुग्ध समिति से जुड़े हुए हैं। यह योजना बी.पी.एल. सदस्यों हेतु नहीं है।
2 - बीमा प्रीमियम की कुल राशि रुपये 136/- है जिसका भुगतान निम्न अनुसार वहन किया जाना है:
क्र.सं. |
भुगतान वहन किया जाना है |
अंशदान रुपये |
|
सामान्य सदस्य हेतु |
महिला/एस.सी./एस.टी. सदस्यों हेतु |
||
1 |
आर. सी. डी. एफ. जयपुर |
17 |
27 |
2 |
दुग्ध संघ उदयपुर |
17 |
17 |
3 |
दुग्ध समितियाँ |
41 |
41 |
4 |
सदस्य द्वारा |
61 |
51 |
3 - बीमा अवधि मास्टर पालिसी प्राप्त होने की तिथि से 1 वर्ष के लिए होगी।
4- बीमा 18 से 59 वर्ष की उम्र तक के सदस्यों का ही किया जावेगा। नोट - उम्र का सत्यापन सदस्य के फोटो पहचान पत्र/10वीं की अंक तालिका/ड्राइविंग लिसेन्स/वीज़ा आदि द्वारा किया जावेगा अतः सचिव सम्बंधित दस्तावेज़ का अवलोकन कर ही तदनुसार उम्र लिखें।
5 - बीमा लाभ:
क्र. सं.
|
बीमा लाभ |
जीवन बीमा (रु.) |
यूनाइटेड बीमा (रु.) |
1 |
प्राकृतिक मृत्यु |
30000 |
- |
2 |
दुर्घटना मृत्यु |
75000 |
100000 |
3 |
स्थायी पूर्ण अपंगता |
75000 |
100000 |
4 |
आंशिक अपंगता |
37500 |
100000 |
5 |
दुर्घटना के दौरान बीमित सदस्य के पति/पत्नी की मृत्यु पर |
- |
50000 |
6 |
आगजनी, प्राकृतिक आपदाएं (जैसे कि भूकम्प, बाढ़, चोरी, डकैती/मकान/घरेलु सामान होने वाले नुक्सान मुआवज़ा)
|
- |
30000 अधिकतम |